Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


 8 से 13 तक होंगे जिला स्तरीय स्कूल खेल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at September 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 6 सितंबर। शिक्षा विभाग की तरफ से जिला में 8 से 13 सितम्बर तक जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से सहायक स्पोर्टस शिक्षा अधिकारी  कर्म सिंह पूनिया ने बताया कि खेलों के महत्व को देखते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा जिसमें अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 वर्ष तक की आयु के स्कूली खिलाडिय़ों के लिए स्पर्धाएं होंगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं ताकि प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता की श्रेणी में बैडमिंटन खेलों का आयोजन 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक विक्रम अकेडमी असंध रोड पानीपत में किया जाएगा। इसी प्रकार बास्केटबॉल, फुटबाल, हैण्डबाल और टेबल टेनिस खेलों का आयोजन 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक और एथलेटिक्स खेलों का आयोजन 12 सितम्बर से 13 सितम्बर तक डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कॉलोनी में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग खेलों का आयोजन भी 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहर गांव के खेल मैदान में किया जाएगा। जुड्डो और कराटे तथा बेसबॉल व सॉफ्टबाल खेलों का आयोजन एम.ए.एस.डी पब्लिक स्कूल पानीपत और क्रिकेट प्रतियोगिता तथा योगा का आयोजन 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत में किया जाएगा। इसी कडी में खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाना गांव और स्वमिंग प्रतियोगिता का आयोजन बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल तथा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कन्या पब्लिक स्कूल पानीपत में 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि थ्रोबॉल वेट लिफ्टिंग, नेटबॉल और वॉलीबाल खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। इसी कडी में तीर अंदाजी का आयोजन एनवी अकेडमी जी.टी. रोड स्थित जी.डी.आर.स्कूल  पानीपत, शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन सरकार एकेडमी जी.टी. रोड स्थित नरूला होटल पानीपत तथा ताई कवाण्डों प्रतियोगिता जीडी गोयंका स्कूल में 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चेस गेम प्रतियोगिता मिलीनियम पब्लिक स्कूल पानीपत तथा कबड्डी खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन बुडशाम गांव के खेल स्टेडियम में 8 सितम्बर से 11 सितम्बर तक किया जाएगा।

Comments