ब्लॉक स्तरीय खेलों में मतलौडा कन्या स्कूल की छात्राओं का रहा दबदबा. 26 पोजीशन प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया.
BOL PANIPAT : मतलौडा 06 सितम्बर (कविता), ब्लॉक स्तरीय खेलों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। स्कूल प्रिंसिपल रणधीर सिंह ने बताया की 02 से 5 सितम्बर तक चली ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट में स्कूल की छात्राओं ने अलग अलग प्रतियोगिता में 26 पोजीशन प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन कर दिखाया। कबड्डी कोच महिपाल सिंह ने बताया स्कूल की अंडर 19 ,अंडर 17 व अंडर 14 की टीमों ने कबड्डी में स्कूल का नाम रोशन कर दिखाया। स्कूल पहुंचने पर सभी छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया।
अंडर 19 लम्बी कूद-
ख़ुशी प्रथम ,साहिदा दूसरे व रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 लम्बी कूद में नीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 लम्बी कूद में राखी ने दूसरा व ख़ुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 19 शॉटपुट में अन्नू ने प्रथम व राखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 17 में रोजी ने प्रथम ,प्रिया ने दूसरा व ख़ुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 में राखी ने दूसरा स्थान पर किया।
दौड़ :-
अंडर 19 में अन्नू ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम व ख़ुशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 में ख़ुशी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम ,राजी ने दूसरा व राखी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में ख़ुशी ने दूसरा व राजी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जैवलिन थ्रों में नीतू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर में भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Comments