Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


केंटर मालिक से मोबाइल व पैसे छीनने के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 सितम्बर 2022, सीआईए वन की टीम ने टीडीआई के नजदीक केंटर मालिक से मोबाइल फोन व पैसे छीनने की वारदात में फरार चल रहे आरोपी को गन्नौर की हरिनगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार। आरोपी की पहचान प्रमोद निवासी हरि नगर कॉलोनी गन्नौर सोनीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने छीना गया मोबाइल फोन खरीदने वाले आरोपी मुकेश निवासी हरिनगर कॉलोनी गन्नौर को गत सोमवार को गन्नौर से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने छीना गया मोबाइल फोन कॉलोनी निवासी प्रमोद पुत्र जयभगवान से 4 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था। आरोपी मुकेश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस टीम ने निशानदेही पर फरार आरोपी प्रमोद के संभावित ठीकानों पर दबिस देते हुए आरोपी प्रमोद को गन्नौर की हरि नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारते हुए बताया उसने छीना गया मोबाइल फोन मुकेश को 4 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। छीना गया मोबाइल फोन आरोपी मुकेश से व वारदात में प्रयोग की बाइक आरोपी प्रमोद के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा।

थाना सैक्टर 13/17 में यूपी के सहारनपुर जिला के गांव बुडान निवासी जुनैद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना सैक्टर 13/17 में यूपी के सहारनपुर जिला के गांव बुडान निवासी जुनैद पुत्र अयुब ने शिकायत देकर बताया था की वह 8 जून को अपनी केंटर से ड्राईवर सोनू के साथ पानीपत आया था। केंटर को टीडीआई पुल के पास खड़ा कर रोड़ पर खड़े थे। तभी एक अज्ञात युवक प्लेटीना बाइक सवार पर सवार होकर आया और बाइक रोक कर कहने लगा उसे पानी का कैंपर भरकर लाना है। वह उसके साथ चले जो वापसी में गाड़ी के पास ही छोड़ देगा। वह उसके साथ बाइक पर बैठ गया। आरोपी उसको टीडीआई के पास सुनसान जगह पर ले गया और उससे मोबाइल फोन व 10 हजार रूपए छीनकर फरार हो गया। जुनेद की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।

Comments