अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू।
BOL PANIPAT : 30 अप्रैल 2022, थाना सैक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन पुत्र संजू निवासी अशोक विहार कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। आरोपी से की गई पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ की आरोपी दोस्तो में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को अपने पास रखता था। आरोपी नितिन के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंकुश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सैक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया शुक्रवार को थाना सैक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बिचपड़ी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की नूरवाला से सैक्टर-13 में आने वाली रोड पर एक संदिग्ध किस्म का युवक घूम रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दी तो आरोपी पुलिस टीम को आता देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ।

Comments