राज्यस्तरीय चकमा गेंद प्रतियोगिता में 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग
BOL PANIPAT : मतलौडा 10 सिंतबर (कविता): खंड के गांव अलूपुर नैन के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को राज्यस्तरीय चकमा गेंद प्रतियोगिता का आयोजन प्रिंसिपल जगबीर मिगलानी की अध्यक्षता में किया गया।आनंद गोपाल व शम्भू नरवाल समाजसेवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। चकमा गेंद प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों के ठहरने,खाने की व्यवस्था चकमा गेंद एसोसिएशन पानीपत द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कीर्ति,स्नेहा, प्रीति,प्रदीप,रविंद्र, सोनू धीमान,दिनेश,व नवदीप द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर भारतीय चकमा गेंद संघ के सीईओ ख्वाजा अहमद,महासचिव जयवीर कादियान, शक्तिधर शास्त्री,मनोज खर्ब,रविन्द्र पाल, संदीप,नवनीत,तकनीकी सलाहकार मोहिंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments