Friday, June 26, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, खेल ग्रेडेशन नीति में बदलाव से खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा लाभ : कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SPORTS , at June 26, 2026 Tags: , , , ,

कृष्ण लाल पंवार ने खेल ग्रेडेशन नीति में बदलाव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम का जताया आभार

BOL PANIPAT ,26 जून -हरियाणा ओलंपिक संघ के महासचिव एवं हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेश सरकार द्वारा खेल ग्रेडेशन नीति में किए गए महत्वपूर्ण संशोधन का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा खेल मंत्री गौरव गौतम का आभार व्यक्त किया है।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के हित में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें सरकारी नौकरियों सहित अन्य अवसरों में भी लाभ प्राप्त होगा। हरियाणा स्टेट गेम्स का आयोजन हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा किया जाता है।

उन्होंने कहा कि यह फैसला हरियाणा के हजारों खिलाड़ियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक अवसर मिलेंगे और युवाओं का खेलों के प्रति रुझान भी बढ़ेगा। यह निर्णय प्रदेश में खेल संस्कृति को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभावी नीतियां लागू कर रही है। नई खेल ग्रेडेशन व्यवस्था से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और हरियाणा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत करेगा।

Comments


Leave a Reply