Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


डंकी से विदेश जाने वाले युवाओं का खाई में गिरने का वीडियो वायरल.वीडियो में दिखाई दे रहे दर्जनों युवक घायल

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 12, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 12 सितंबर(कविता), युवाओं में आजकल डंकी के जरिए विदेश जाने का चलन बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमे कई युवक गंभीर रूप से घायल व एक को मृत दिखाया जा रहा है। जिसमें एक युवक यह भी बोलता सुनाई दे रहा है कि हम 100 फीट गहरी खाई में गिर गए थे। हादसे में कई युवाओं को गंभीर चोट लगी है व एक की मौत हो चुकी है। उन्होंने पानीपत जिले के ही एक कबूतर बाज का नाम वीडियो में बताया है। उसका आरोप है कि मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव के नामी एजेंट ने उन्हें विदेश भेजा था। रास्ते में हाथ उनके साथ यह हादसा हुआ है। हालांकि वीडियो की अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि घायल युवक, वीडियो बनाने पर उसमें बोलने वाला युवक कौन है।

Comments