नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध संगत ने शिरकत की।
BOL PANIPAT : पानीपत में हुड्डा कॉलोनी की साध संगत ने पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा के पावन अवतार माह की खुशी में नामचर्चा का आयोजन किया। इस नामचर्चा में पानीपत ब्लॉक की समूह साध संगत ने भाग लिया। ब्लॉक प्रेमीसेवक धर्मपाल इंसा ने पवित्र नारा लगाकर नामचर्चा की शुरुआत की। विनती का भजन भाई प्रेम इंसा जी ने लगाया। कविराज भाइयों ने अवतार माह के भजनों से समां बांधा।अवतार माह की नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध संगत ने शिरकत की। अंत में 85 मेंबर बहन सुमन इंसा व 85 मेंबर भाई रमेश इंसा ने सेवा के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि हमेशा की तरह 15 अगस्त को सिरसा में भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।

Comments