Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


विनोद खरब की सीबीआई से जांच होनी चाहिए :सतपाल राणा

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 14, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य रहे विनोद खरब नए 2012 में पूर्व मंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश जैन से भी सीबीआई का डर दिखा कर के लगभग 16 लाख रुपए हड़प लिए थे और उस वक्त भी इस व्यक्ति ने कई लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे हड़प गया था. राणा ने कहा है कि हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य रहे सत्यवान शेरा व विनोद खरब की सीबीआई से जांच होनी चाहिए, क्योंकि 49 लाख रुपए हड़पने के मामले में यह कई लोग शामिल हैं. विनोद खराब के संबंध सत्यवान शेरा से हैं क्योंकि यह दोनों अगल बगल वाले गांव के रहने वाले हैं. भ्रष्टाचार के डर से ही सत्यवान शेरा का इस्तीफा हरियाणा सरकार ने करवाया है. यह एक बहुत बड़ा घोटाला है. इसलिए इसके निष्पक्ष जांच एजेंसी थी सीबीआई से जांच करवाई जाए ताकि इस घोटाले की परत दर परत खुल सकें . इसमें कई सफेदपोश नेता शामिल हैं . विनोद खरब को राज्य कर्मचारी चयन आयोग की सारे गतिविधियों का पता सत्यवान शेरा की मार्फत ही चलता था. फिर वह लोगों से पैसे उठता था.

Comments