-किसान आंदोलन में दिल्ली बॉर्डर पर जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को सौंपे 5-5 लाख रूपए के चैक
-विधायक महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने दिये मृतक तीन किसानों के परिजनों को चैक
BOL PANIPAT , 1 फरवरी। किसान आंदोलन के दौरान बॉर्डर पर जिन किसानों की मौत हुई थी, उन किसानों के परिवारों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 5-5 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की गई थी। वहीं पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के उत्तराखंड चुनाव में व्यस्त होने पर मंगलवार को विधायक के बड़े भाई एवं समाजसेवी हरपाल ढांडा ने पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार के साथ गांव जाटल, सिवाह व वार्ड नंबर 26 में मृतक किसानों के घर पर जाकर परिवार वालो को चैक सौंपे। इन तीन किसानों की किसान आंदोलन के दौरान सिंघु बॉर्डर पर मौत हुई थी। मृतक किसानों के परिवारों व ग्रामीणों ने इसके लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझौल व अर्जुन शर्मा, सिवाह के पूर्व सरपंच आर्य रणदीप कादियान, बिट्टू सरदार आदि मौजूद रहे।

Comments