Sunday, October 4, 2026
Newspaper and Magzine


तीज के पावन अवसर पर छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी लगाई।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 14, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT । यूथ वीरांगनाएं संस्था द्वारा तीज के पावन अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज पर्व की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया।

इस अवसर पर यूथ वीरांगनाएं संस्था के मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने महिलाओं के हाथों पर सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी लगाई। छात्राओं की कला एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में रिद्धि ने प्रथम, दीक्षा ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रयास एवं प्रतिभा के लिए सांत्वना पुरस्कार से मुस्कान, सिद्धि, मोनिका और हेमा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बृजबाला, ज्योति सैनी, पूजा डोगरा, भावना, बाला, सुदेश , संतोष, अनु गुप्ता, राधा, वीना सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं के हुनर की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

यूथ वीरांगनाएं की पानीपत शाखा की प्रधान बृजबाला ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं के आत्मविश्वास और हुनर को मंच प्रदान करना है। तीज जैसे पारंपरिक त्योहारों के माध्यम से महिलाओं को आपसी मेल-जोल, संस्कृति और रचनात्मकता से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है।

यूथ वीरांगनाएं महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

Comments