जेल में बंदी को सिम कार्ड उपलब्ध कराने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 15 सितम्बर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने पानीपत जिला जेल में बंदी को सिम कार्ड उपलब्ध करवाने के मामले में विभिन्न तकनीकी पहलूओं पर गहनता से छानबीन करते हुए बुधवार को तीन आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान विकाश उर्फ मोनू पुत्र सुखबीर, राहुल पुत्र सतबीर व रोहित पुत्र राजबीर निवासी मदीना गोहाना सोनीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को दबिस देकर सोनीपत जिला के गांव मदीना से काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी विकाश उर्फ मोनू का बड़ा भाई नीटू उर्फ सीटा पानीपत जेल में बंद था। आरोपी नीटू उर्फ सीटा के खिलाफ हरियाणा एवं दिल्ली में हत्या, लूट व डकैती की वारदातों के संबंध में एक दर्जन के करीब मुकमदें दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ आरोपी विकाश उर्फ मोनू अगस्त 2021 में पानीपत जेल में बंद अपने भाई नीटू उर्फ सीटा से मिलने गया था। नीटू ने उसको जेल में किसी तरह सिम कार्ड भेजने के लिए कहा था। आरोपी विकाश उर्फ मोनू ने घर जाकर अपने साथी गांव निवासी आरोपी रोहित को 2 हजार रूपए देकर उससे सिम कार्ड लिया। वही आरोपी रोहित ने उक्त सिम कार्ड साथी आरोपी राहुल से 500 रूपए में खरीदा था। आरोपी विकाश उर्फ मोनू उक्त सिम कार्ड को लेकर अगस्त 2021 में दौबारा से जेल में भाई नीटू से मिलने के लिय गया और कपड़ों में सिम कार्ड छुपाकर उसको दे दिया।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी नीटू उर्फ सीटा को भी जेल से जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया अप्रैल में पानीपत जिला जेल की उप अधीक्षक गीता रानी ने जेल में चेकिंग के दौरान अंदर बाहरी एरिया में मोबाइल फोन व बैटरी मिलने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 14 अप्रैल को सुबह गिनती खुलने के समय अधिकारियों व जेल गार्द द्वारा पूरी जेल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सुरक्षा वार्ड 1 के बाहरी ऐरिया से एक मोबाइल फोन व दो बैटरी बरामद हुई। फोन का आईएमईआई नंबर मिटा हुआ है। जेल उप अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 42 के तहत थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई थी।

Comments