14 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर। थाना इसराना पुलिस ने 14 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बेदपाल उर्फ बिल्लू पुत्र महाबीर निवासी पलड़ी पानीपत के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बतलाया कि थाना इसराना पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान मांडी गांव में मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की बलाना पलड़ी रोड पर फैक्टरी के पास एक युवक अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बेदपाल उर्फ बिल्लू पुत्र महाबीर निवासी पलड़ी पानीपत बताया। बेदपाल उर्फ बिल्लू के हाथ में लिए प्लास्टिक कट्टे को खोलकर चैक किया तो 14 बोतल देसी शराब बरामद हुई। शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो वह पेश नहीं कर सका। बरामद अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एक्साईज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments