Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय पोषण माह कैम्प का 359 बच्चों ने लाभ उठाया 

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 16, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 16 सितम्बर (कविता) खंड के गांव अदियाना  में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह के चलते आयुष विभाग की तरफ से कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में आयुष विभाग की तरफ से ए एम ओ आयुर्वेदिक एच एम ओ  होम्योपैथिक डॉ. मिक्की, आयुर्वेदिक डॉक्टर रेखा, सुशीला फार्मासिस्ट, मीनाक्षी फार्मासिस्ट, परवीन कुमार योग सहायक ने आयुर्वेद के 93 और होम्योपैथिक के 111 बच्चों और महिलाओं की जांच की गई।  वही 155 बच्चों को योग सिखाया गया। डॉ. मिक्की ने बच्चों के पोषण के बारे में विस्तार से समझाते हुए खून की कमी के लिए बच्चों और महिलाओं को खानपान के बारे में बताया। 

Comments