अधमी गांव में विभागीय अधिकारी की देखरेख में बांटा जा रहा था कम राशन. ग्रामीणों ने किया हंगामा हंगामे को बढता देख अधिकारी ने दूसरे गांवों के डिपो होल्डरों से राशन मंगवाकर ग्रामीणों को किया शांत
BOL PANIPAT , बापौली, 27 फरवरी (प्रीति शर्मा) : अधमी गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच डिपो होल्डर द्वारा विभागीय अधिकारी की देखरेख में डबल राशन ना दिए जाने पर ग्रामीणों ने रोष जताया और जमकर हंगामा किया। हंगामें को बढता देख मौजूद विभागीय अधिकारी ने अन्य गांवों के डिपों होल्डरों के पास बचे हुए राशन को मंगवा कर ग्रामीणों को वितरित कराया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के डिपों होल्डर की सप्लाई बंद होने से दुसरे गांव के डिपों होल्डर के पास सप्लाई लगा रखी है। रविवार को विभागीय अधिकारी के साथ डिपो होल्डर पुलिस सुरक्षा के बीच राशन वितरित करने के लिए आया था, लेकिन जैसे ही उसने राशन देना शुरू किया तो वो सिंगल राशन ही देने लगा, जबकि विभाग की और से डबल राशन आया हुआ है। जिसकों उन्होने लेने से मना कर दिया और इसकी शिकायत उन्होने मौजूद अधिकारी को ककी तो उसने कहा कि जितना आया है उतना ही मिलेगा। इस पर ग्रामीण बिफर गए और जमकर हंगामा किया। हंगामें को बढता देख मौजूद विभागीय अधिकारी ने भलौर, नंगला, किवाना, राणा माजरा,झटीपुर आदि गांवों के डिपों होल्डरों से राशन मंगवा कर ग्रामीणों को विभाग के नियमानुसार राशन वितरित कराया। इसके उपरंात ग्रामीण शांत हुए।
वर्जन
इस विषय में राशन वितरित करने वाले डिपो होल्डर का कहना है कि मशीन जो राशन दिखा रही है उसी राशन को वो विभागीय अधिकारी की देखरेख में वितरित कर रहा था।
वर्जन
इस विषय में मौके पर मौजूद अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका नम्बर बंद होने से सम्पर्क नही हो सकता।

Comments