पेट्रोल पम्पों पर तेल की कम सप्लाई देने पर डीलर एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन.
-घोटाले की लम्बी परत ,साल भर में करीब 100 करोड़ का घोटाला
BOL PANIPAT : मतलौडा 17 सितम्बर (कविता), रिफाइनरी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा टर्मिनल से तेल की कम सप्लाई देने को लेकर डीलर एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर संबंधित प्रिंस ट्रांसपोर्ट को ब्लैक लिस्ट करवाया गया। पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन हरियाणा के प्रधान संजीव चौधरी ने बताया की ट्रांसपोर्ट कम्पनी टर्मिनल से पेट्रोल ,डीजल की कम मात्रा में सप्लाई करती है। जिसमें कम्पनी के अधिकारीयों की भी मिलीभगत है। जिसने कम सप्लाई करके बड़ा घोटाला किया है। भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटिड हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष आदर्श पाल ,उपाध्यक्ष विनोद गुलिया , सोनीपत जिला अध्यक्ष परविंदर खत्री ,महासचिव रमनदीप आदि की टीम गठित करके जाँच की गई जिसके बाद इस घोटाले को उजागर किया गया है। उन्होंने बताया की पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने इसकी शिकायत पहले ही टर्मिनल अधिकारीयों को दी थी। उन्होंने टर्मिनल के अंदर जाकर अधिकारीयों को मौके पर ही गाड़ी की जाँच करवाई और गड़बड़ मिलने पर प्रिंस ट्रांसपोर्ट ब्लैक लिस्ट करवाया। तेल के टेंकर में जुगाड़ फिट करवाकर फेब्रिकेशन करवाया गया है जिससे तेल की सप्लाई कम होती है। जिससे एक टेंकर से 250 से 300 लीटर तेल की सप्लाई कम होती रही है। उन्होंने बताया की जब इस बारे अधिकारीयों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने टालमटोल करने की कोशिश की। एसोसिएशन ने अपना ट्रेप लगा कर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बताया की एक साल में करीब 100 करोड़ का घोटाला किया गया है।

Comments