सीएम विन्डो जन शिकायतों के निवारण में बेहतरीन साबित हो रही है : उपायुक्त सुशील सारवान
BOL PANIPAT , 20 सितंबर। आम जन की शिकायतों का निवारण करने के लिए बनाई गई सीएम विन्डो कारगर सिद्ध हो रही है। जिले में जन की शिकायतों के निवारण का डिसपोजड रेट 90.8 है जो यह दर्शाता है की जिले में अधिकारी जन समस्याओं पर कितना शिददत पूर्व कार्य करते हैं। यह डिस्पोजड रेट जिले की कुल प्राप्त 1196 जन शिकायतों के निवारण के बाद निकला है। इन जन शिकायतों में 1086 जन शिकायतों का निवारण किया जा चुका है। शेष बची हुई जन शिकायतों के निवारण पर कार्य किया जा रहा है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जिला पानीपत शिकायत निवारण में बेहतरीन जिलों में शुमार है। यहां जिलों के लोगों की शिकायतों का निवारण दक्षता के साथ हो रहा है। जिले में सीएम विन्डो जन शिकायतों के निवारण में बेहतरीन साबित हो रही है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि सीएम विन्डो पर जो शिकायतें प्राप्त होती हैं अति शीघ्रता से उन पर अमल किया जाता है। अगर हम सरकारी सेवाएं लोगों को बेहतर और दक्षतापूर्ण ढंग से उपलब्ध करवा पाते हैं तो उससे जन शिकायतें कम होंगी।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हमें शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा इस कार्य से जुड़े अधिकारीयों व कर्मचारियों की क्षमता संवर्धन करने की जरूरत है। हमें जन समस्याओं को हैंडल करने तथा उनके निवारण करने के बारे में और सोचना होगा ताकि शिकायतकर्ता उस तंत्र से संतुष्ट रहें।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि वर्तमान समय में सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भरता बढ़ गई है। अब काफी सेवाएं ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से दी जा रही हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी के पहलू को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

Comments