सांसद भाटिया ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं।
BOL PANIPAT ,5 अक्टूबर: करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय भाटिया ने प्रदेश वासियों को अधर्म पर शर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिले और प्रदेश को जनता को इस पर्व को बधाई देते हुए बुराई पर अच्छाई को जीत के इस पर्व पर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। सांसद भाटिया ने आज दशहरा के पर्व पर पानीपत में कई स्थानों पर दशहरा उत्सव में भाग लिया और लोगों से मिले।
उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर आगे बढऩे का आहन किया है। सांसद भाटिया ने सेक्टर 25, सेक्टर 13_17 और सेक्टर 11_12 की रामलीला सभाओं के कार्यक्रम में शिरकत की।
सांसद ने कहा कि ऋषि-मुुनियों द्वारा स्थापित मूल्य और परंपराएं हमारी संस्कृति की ताकत हैं। भगवान श्री राम का जीवन हमारे सामने एक आदर्श और मर्यादा से परिपूर्ण है। रामाएं से हमें हर आदर्श सीखने को मिलता है। इस मौके पर तरुण गांधी,भीम सचदेवा,पुनीत बत्रा,रमेश माटा और बृज गुप्ता सहित शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments