Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज कांड वेब सीरीज के अभिनेताओं ने पहुंच कर किया अपनी वेब सीरीज का प्रचार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 21, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। दूसरे दिन पेंटिग, गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम प्रतियोगिता का प्रारंभ प्राचार्य डॉ0 अजय कुमार गर्ग के कर-कमलों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वलित करके किया गया। कालेज प्राचार्य डॉ0 अजय कुमार गर्ग ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन करने से विद्यार्थियों को अपने समाज और देश की संस्कृति से अवगत करवाना और भावी जीवन के लिए सामाजिकता की भावना भरना है। हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाने के लिए मंच की जरूरत होती है। मंच के माध्यम से छात्र का संकोच तो दूर होगा ही साथ में छिपी हुई प्रतिभा भी निखर कर बाहर आएगी । कार्यक्रम में नया रंग व जोश भर गया जब हिंदी सिनेमा के अभिनेता यशपाल शर्मा महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचे |  

यशपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए अपने कॉलेज कांड वेब सीरीज के बारे में बताते हुए कहा कि हमें 100 वर्षों तक जीवित रहने की जरूरत नहीं, हम एक दिन में भी ऐसा कार्य कर सकते हैं जिसे लोग 100 वर्षों तक याद कर सकते हैं। बॉलीवुड हीरो यशपाल शर्मा ने कॉलेज कांड वैब सीरिज के बारे में बताते हुए सीरीज के अन्य कलाकारों से मिलाया। सभी कलाकारों ने सीरीज के डायलॉग के साथ-2 टाइटल सॉन्ग के साथ अन्य सभी सॉन्ग से भी विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया। उप-प्राचार्या डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में सामाजिकता, नेतृत्व गुण, सहनशीलता की भावनाएं विकसित होने के साथ-2 सर्वांगीण विकास होता है। डॉ. सुनित शर्मा एवं डॉ. निधान सिंह ने कहा कि वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है। इस प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा लें। विद्यार्थी अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दें अपने भावी जीवन में आने वाले संघर्षों और कठिनाइयों से मुकाबला करने के लिए तैयार होते हैं। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. विक्रम ने किया। इस प्रतियोगिता में पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी आदि विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। गायन प्रतियोगिता में डॉ0 तरुण जोशी, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय और विवेक हंस (संगीत डायरेक्टर) ने निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई । नृत्य प्रतियोगिता में डॉ. शर्मिला यादव, प्रो. राजेश बाला, प्रो. रेखा शर्मा ने निष्पक्ष एवं तटस्थ रहते हुए अपना अंतिम निर्णय दिया। पेंटिग प्रतियोगिता में प्रो. रंजना शर्मा, डॉ. पूनम मदान, प्रो. ईरा गर्ग आदि निर्णायक मंडल की अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. पी. के. नरूला, डॉ. मोहम्मद  ईशाक, डॉ. रामेश्वर दास , डॉ.  शशि प्रभा, डॉ. अर्पणा गर्ग, डॉ. सीमा, प्रो. नीलम, डॉ. सुनीता ढांडा, प्रो. अजयपाल, डॉ. जोगेश, प्रो. माधवी आदि मौजूद रहे । इस प्रतियोगिता के  परिणाम इस प्रकार रहे –

क्र0 0प्रतियोगिताप्रथम स्थानद्वितीय स्थानतृतीय स्थानसांत्वना पुरस्कार
1.गायनशारुखबी.कॉम प्रथम वर्षशीलाबी. ए. द्वितीय वर्षतरन्नुमबी. ए. द्वितीय वर्षजसमीत कौरबी. ए. प्रथम वर्ष
2.नृत्यसागर प्रथम ख़ुशी द्वितीयसुजल तृतीयतन्नु एवं रोहित जोशी
3.पेंटिगराहुल धीमान(बी. कॉम.-।।।)नेहा(बी. कॉम.-।।)कीर्ति(बी. ए.-।।) 

Comments