Friday, August 21, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के “Young Entrepreneur’s Chaupal” कार्यक्रम का आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया।


BOL PANIPAT : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के “Young Entrepreneur’s Chaupal” कार्यक्रम का आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार यह कार्यक्रम 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे गुरुग्राम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग का आयोजन प्रो. अश्विनी गुप्ता, कंप्यूटर साइंस विभाग एवं कार्यक्रम के संयोजक की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए केवल रोजगार प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार, आत्मनिर्भरता और नए विचारों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित योजनाओं एवं अवसरों की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाना चाहिए।

संयोजक प्रो. अश्विनी गुप्ता ने कहा कि युवा उद्यमियों के लिए आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई संभावनाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें अपने विचारों को व्यावसायिक रूप देने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को माननीय मुख्यमंत्री के विचारों, युवा उद्यमिता से जुड़े प्रयासों तथा भविष्य के अवसरों को सीधे देखने और समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से कार्यक्रम का आनंद उठाया और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त विभिन्न कक्षाओं, विभागों तथा अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोन एवं लैपटॉप के माध्यम से भी कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में प्रस्तुत विचारों एवं युवा उद्यमिता से संबंधित जानकारियों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने भविष्य और करियर को लेकर नए दृष्टिकोण एवं प्रेरणा प्राप्त हुई।

इस अवसर पर प्रो सोनिया, प्रो. विनय भारती, प्रो. दीप्ति जुनेजा, प्रो. नीतू मनोचा, प्रो. नीरू शर्मा, प्रो.निकिता गोयल, प्रो. मोहित कुमार, प्रो.अजय कुमार, प्रो.तमन्ना तथा टिंकू, संगीता  सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कीं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अधिसूचना में भी संबद्ध महाविद्यालयों को विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार सृजन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Comments


Leave a Reply