Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बुढ़ापा पेंशन पर सुखवीर मालिक ने सरकार को घेरा. कहा 5100 का सपना दिखाने वाले अब बंद कर रहे पेंशन

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 21, 2022 Tags: , , , ,

कहा- दो महीने से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन


BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष पानीपत सुखबीर सिंह मलिक ने कहा कि 5000 रुपए महीना पेंशन देने का वादा कर बुजुगों की वोट लेने वाले अब इन बुजुगों का ही शोषण करने लगे हैं। वायदे के मुताबिक पेंशन बढ़ाने की बजाए, पहले से मिल रही पेंशन को ही बंद कर रहे हैं। प्रदेश में दो महीने से बुजुगों को पेंशन नहीं मिली है। इससे हजारों लोगों के सामने आर्थिक – संकट खड़ा हो गया है।

मलिक ने कहा कि प्रदेश में हजारों परिवार ऐसे हैं, जिनका चूल्हा वृद्धावस्था पेंशन के सहारे जलता है। बुजुर्गों की पेंशन कुछ समय पहले किरयाना की दुकान पर महीनेभर के काट दी गई और अब फिर से हजारों राशन की उधार इसी आस से होती है कि पेंशन मिलने पर चुका देंगे। विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्ग ही इसलिए हुई थी कि वे परिवार के दवाइयां लाने के लिए भी इस पेंशन पर ही निर्भर रहते हैं। आज हजारों बुजुगों की पेंशन रोक ली गई है। बुजुर्गों के लिए पेंशन की शुरुआत अन्य सदस्यों के भरोसे न रहकर आत्मसम्मान से जीवन जी सकें।
जैसे जानकारी प्राप्त हुई है वृद्धावस्था पेंशन लगभग 90 परसेंट लोगों की फैमिली आईडी बनने से काट दी गई है जिसमें परिवार की कुल आय 1 सीमा से अधिक होने के कारण दिखाने से वृद्धावस्था पेंशन काट दी गई है जबकि पिछले दिनों में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी आश्वासन दिया था के पेंशन बंद नहीं की गई है परंतु अभी तक वृद्ध व्यक्तियों को पेंशन दोबारा बहाल नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी का स्पष्ट स्टैंड के जिस प्रकार से जिन लोगों की पुरानी पेंशन चल रही थी। उनके नाम फिर से जुड़े जाए और जल्द से जल्द उनकी पेंशन बहाल की जाए। भाजपा जेजेपी ने आने पर ₹5000 पेंशन करने का वायदा किया था उस पर भी पूरी तरह से गौर किया जाए।
अंत में सुखबीर मलिक ने कहा अगर सीएम खट्टर इन नामों को बहाल नहीं करते हैं तो आम आदमी पार्टी इसके विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।

Comments