जावा कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT :26 सितम्बर 2022, थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने जावा कॉलोनी में गत 24 सितम्बर की सायँ घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को नूरवाला अड्डे के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान साहिल, राहुल, विकेश, अमित व रवि निवासी गीता कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फूलकुमार ने बताया रविवार को गश्त के दौरान थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के अज्ञात पांच युवक नूरवाला अड्डे के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी पांचो युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान साहिल पुत्र सता, राहुल पुत्र ओमप्रकाश, विकेश पुत्र सतपाल, रवि पुत्र सतीश व अमित निवासी गीता कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए 24 सितम्बर की साय जावा कॉलोनी में एक घर में घूसकर पानी की मोटर व बर्तन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
चोरी की वारदात बारे थाना तहसील कैंप में जावा कॉलोनी निवासी रिंकू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है
थाना तहसील कैंप में रिंकू पुत्र धर्मसिंह निवासी जावा कॉलोनी नूरवाला ने शिकायत देकर बताया था कि उसने नया घर बनाकर प्रवेश करने के लिए घर में कुछ सामान रखा हुआ था। 24 सितम्बर की साय करीब 7:30 बजे वह नए घर की लाईट ऑन करने के लिए गया तो घर का गेट खुला हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दूसरे कमरे से तीन-चार अज्ञात युवक को भाग रहे थे। पकड़ने के लिए वह उनके पीछे दोड़ा परंतु आरोपी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी घर से एक पानी की मोटर, जुसर मिक्सर, 4 बंडल बिजली तार व बर्तन चोरी कर ले गए। रिंकू की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर फूलकुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने व अन्य वारदातों बारे गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने पांचो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर – दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments