Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 2270 रूपए की नगदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 मई 2025, थाना माडल टाउन पुलिस की टीम ने जाटल रोड पर फ्लाई ओवर पूल के नीचे जूआ खेल रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2270 रूपए की नगदी बरामद हुई है।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंदर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना माडल टाउन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान धानक बस्ती में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की जाटल रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे शौचालय के पास कुछ युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दो युवको को काबू कर उनके कब्जे से जुआ खेलने में प्रुयक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 2270 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ निवासी कश्यप कॉलोनी हाल फोजी नगर सौंधापुर व राजेश पुत्र रामानंद निवासी वाल्मीकि बस्ती जाटल के रूप में बताई।

प्रभारी सब इस्पेक्टर जगमिंदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस बेल पर छोड़ा।

Comments