खंडरा के सरकारी स्कूल में चोरी. केस दर्ज
BOL PANIPAT : मतलौडा 26 सितम्बर(कविता), खंड के गांव खंडरा के सरकारी स्कूल से चोरों ने 6 बैटरी चोरी कर ली। स्कूल प्राचार्य सुरेश देसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह खंडरा गांव के राजकीय स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है। बीते शनिवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल के कमरे की कुण्डी तोड़ कर कमरे में रखी 6 बैटरी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Comments