Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट के मामले में महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 सितम्बर 2022 (कविता) , थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया थाना मतलौडा में दर्ज मारपीट के एक मामले में थाना मतलौडा की थर्मल चौकी पुलिस की टीम ने बुधवार को एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुनीता पत्नी जोगिंद्र, सुमित व अभिषेक पुत्र जोगिंद्र के रूप में हुई।

थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया बलराज निवासी नौहरा ने थाना मतलौडा में शिकायत देकर बताया था कि वह 5 सितम्बर को पत्नी के साथ करनाल रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर 14 वर्षीय बेटा लविश अकेला था। साय करीब 7 बजै वह घर पर लोटे तो बेटे लविश ने रोते हुए बताया कि पड़ोसी सावन परिवार के बारे में गलत बाते बोल रहा था। उसने ऐसा बोलने के लिए मना किया तो सावन ने उसके साथ मारपीट की। बलराज ने शिकायत में बताया वह मारपीट बारे सावन से पूछताछ करने के लिए जा रहा था तो सावन अपने पिता जोगिंद्र व भाई आशु, सुमित व अभिषेक के साथ गली में खड़ा मिला। उसने मारपीट बारे पूछताछ करनी चाही तो सावन तैश में आ गया। सावन घर से लोहे का फावड़ा लेकर आया और उसके सिर पर वार कर दिया। अन्य आरोपियों ने लाठी डंडों से हाथ, पैर व कमर पर वार किये। झगड़े की आवाज सुनकर पत्नी सोना व माता बिमला छुड़वाने के लिए आई तो आरोपी जोगिंद्र की पत्नी सुनीता ने सोना को पकड़ लिया और सुमित व जोगिंद्र ने लाठी डंडों से उसके उपर वार कर दिये। आस पड़ोस को इक्कठा होते देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर की छत पर चढ़ कर ईट पत्थर बरसाने लगे। परिजन उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहा पर उसका इलाज चल रहा है। बलराज की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रसास शुरू कर दिए थे।

Comments