घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ, चोरी के दो मोबाइल व सोने का मंगलसूत्र बरामद
BOL PANIPAT , 30 अगस्त : सीआईए वन पुलिस टीम घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को शनिवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 25 जून की रात गांव जालपाड़ में एक घर से दो मोबाइल फोन व सोने का मंगलसूत्र व चांदी पाजेब, चुटकी तथा लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में विकास पुत्र राजबीर निवासी जालपाड़ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपी तारिक निवासी एकता विहार कॉलोनी व राहुल निवासी साई कॉलोनी चोरी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थे।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन दोनों ने मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया चोरी किए जेवरात में से चांदी की पाजेब व चुटकी रास्ते में कही गिर गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 2 मोबाइल फोन, सोने का मंगलसूत्र व लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद कर रविवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में गांव जालपाड़ निवासी विकास पुत्र राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 25 जून की रात अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घूसकर दो मोबाइल फोन व अलमारी से सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की पाजेब, चुटकी व मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी कर ले गया। थाना चांदनी बाग में विकास की शिकायत पर चोरी की धारा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया दोनों आरोपी आदतन चोर है। आरोपी राहुल के खिलाफ चोरी के 8 मामलें व आरोपी तारिक के खिलाफ चोरी के 5 मामलें दर्ज हैं।

Comments