कॉलेज के बच्चों को साइबर क्राइम के बारे दी जानकारी. साइबर ठगो से सतर्क रहने का किया आग्रह
-साइबर क्राइम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन
BOL PANIPAT : मतलौडा 01 अक्टूबर (कविता), गीता डिग्री कॉलेज शेरा के प्रांगण में साइबर क्राइम को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत थाना मतलौडा के एडिशनल एसएचओ हरिनारायण ,हरियाणा और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के मुख्य सलाहकार व सीबीआई दिल्ली पुलिस में इन्वेस्टिगेटर के रूप में कार्यरत सन्नी त्यागी व थाना मतलौडा पुलिस विभाग के अन्य सदस्यगण उपस्थित हुए। हरिनारायण ने बच्चों को बैंक से संबंधित डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से होने वाला क्राइम ,फोन पर लॉटरी संबंधित कॉल आदि से विद्यार्थियों को जागरूक किया।
त्यागी ने साइबर क्राइम के विषय में बड़ी बारीकी से बच्चों को समझा समझाया कि हम साइबरक्राइम का जाने अनजाने में हिस्सा बन जाते है। विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि फोन में बिना इंटरेक्शन पढ़े कोई भी ऐप डाउनलोड ना करें। किसी से ओटीपी शेयर ना करें और कोई भी लिंक फोन पर आता है तो उसे इंस्टॉल न करें और ना ही उसको आगे फॉरवर्ड करें। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर किसी भी डीपी के साथ छेड़खानी करना ,किसी की आईडी हैक करना और किसी को मजाक में कोई गलत मैसेज भेजना आदि विषयों पर व्यक्ति छोटी-छोटी बातें समझ कर नजरअंदाज कर देता। परंतु इनका परिणाम बहुत खतरनाक हो सकता है। जिन साइबर क्राइम वालों की पैनी नजर होती है।
गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य महावीर सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के मुख्य विषयों पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विषय में अलर्ट रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर गीता शिक्षण संस्थान के प्रधान धर्मपाल कौशिक, गीता डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल ममता शर्मा ,डायरेक्टर आरके कौशिक व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments