पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने थाना मतलौडा व थर्मल चौकी का औपचारिक निरीक्षण कर क्राइम मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
BOL PANIPAT : 01 मार्च 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने शुक्रवार को थाना मतलौडा व थर्मल चौकी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने थाना व चौकी की रिकार्ड की फाइलों का अवलोकन करने के साथ ही बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का जायजा लिया। निरीक्षण उपरांत क्राइम कंट्रोल के संबंध में पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्जों व तैनात पुलिसकर्मियों की थाना में क्राईम मिटींग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मीटिंग में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर, एसपी रीडर एएसआई सुभाष, उरलाना चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक, थर्मल चोकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अरविंद व थाना में तैनात पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मीटिंग में सर्वप्रथम कानून एंव व्यवस्था व दर्ज मूकदमो में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें।
दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें। मादक पदार्थ तस्करी में फरार चल रहे आरोपियों के अतिरिक्त पीओ, बेल जम्पर अपराधियों की संम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया को अमल में लाए। महिला विरूध अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाही अमल में लाए।
पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिए की थाना चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर तय समय के दौरान उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाही अमल में लाए। अपराधिक प्रकार की घटना घटित होने की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करें।

Comments