चोरीशुदा कॉपर पाइप खरीदने वाला आरोपी कबाड़ी गिरफ्तार. 70 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT:31 मई 2023 , सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मलिक एनक्लेव में निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी की एसी फिटिंग की कॉपर पाइप खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को बीती देर साय गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रविंद्र पुत्र विनोद निवासी गुरू नानकपुरा कच्चा कैंप के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग आरोपी को गत सोमवार को गिरफ्तार किया था। डिटेन करने पर नाबालिक आरोपी ने 1 अप्रैल की रात मलिक एनक्लेव में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से एसी की फिटिंग में लगी कॉपर की पाइप चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। डिटेन के दौरान नाबालिग आरोपी ने बताया था कि उसने चोरीशुदा कॉपर पाइप कच्चा कैंप निवासी कबाड़ी रविंद्र को 10 हजार रूपए में बेचकर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। डिटेन उपरांत नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह अंबाला भेजने के बाद आरोपी कबाड़ी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी कबाड़ी रविंद्र को मंगलवार देर साय गुरू नानकपुरा कच्चा कैंप से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने एसी की चोरीशुदा कॉपर पाइप खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चोरीशुदा पाइप आगे सवा लाख रूपए में बेचकर 55 हजार रूपए खर्च कर दिए। बचे 70 हजार रूपए आरोपी कबाड़ी रविंद्र के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना चांदनी बाग में मलिक एनक्लेव निवासी सुभाष पुत्र लहणा सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि 1 अप्रैल की रात अज्ञात चोर उसकी निर्माणाधीन बिल्डिंग से एसी फिटींग की कॉपर की पाइप चोरी कर ले गए। सुभाष की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments