स्कूल की विभिन्न टीमों ने डी0ए0वी0 नेशनल स्पोर्ट्स में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल के नाम का परचम लहराया
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने डी0ए0वी0 नेशनल स्पोर्ट्स में उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को उनके द्वारा प्राप्त स्मॄति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि डी0ए0वी0 नेशनल खेल प्रतियोगिताएँ पुडरी एवं कुरुक्षेत्र में 7 से 10 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई जिसके अंतर्गत स्कूल की बास्केटबॉल टीम (लड़कियों की टीम), फुटबॉल टीम, कबड्डी टीम (लड़कों ने) प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया एवं बास्केटबॉल (लड़कों की टीम ने) द्वितीय स्थान प्राप्त स्कूल का नाम बुलंदियों पर पहुँचाया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने निशानेबाजी, कुश्ती एवं स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन करके स्वर्ण पदक एवं रजत पदक हासिल किए। प्रधानाचार्या अनुपमा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी सूझ-बूझ एवं प्रतिभा के बलबूते पर स्कूल का नाम रोशन किया है। सभी बच्चे प्रशंसा के पात्र हैं एवं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने सभी विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास हेतु खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड, खेल विभागध्यक्ष, अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहें।

Comments