Sunday, September 20, 2026
Newspaper and Magzine


चाकू से जानलेवा हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार . वारदात में प्रयोग की बाइक व चाकू बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अक्तूबर 2022, कुलदीप नगर में गत शनिवार को युवक के पेट में चाकू गोदकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुशील उर्फ शीला निवासी कुलदीप नगर पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व चाकू बरामद कर आरोपी से गहनता से पूछताछ कर आरोपी सुशील को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कुलदीप नगर निवासी अर्जुन पुत्र सतपाल ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर बताया था कि उसके बड़े भाई जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। 8 अक्तूबर को वह अपनी मां व पिता सतपाल के साथ क्षेत्र में जितेंद्र की ढूंढने के लिए निकले थे। रास्ते में पिता का जानकार सुशील उर्फ मोजीराम मिला गया। सुशील ने उसके पिता सतपाल को रोक लिया बातचीत करते हुए अपने साथ थोड़ी दूर ले गया। कोई पुरानी रंजिश रखते हुए आरोपी सुशील ने उसके पिता के पेट में चाकू गोद दिया। यह सब देख वह मां के साथ पिता की ओर दौड़ा तो आरोपी सुशील मौके से फरार हो गया। पिता को खून से लथपथ हालत में वह सिविल हस्पताल में लेकर पहुचां जहा डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। बाद में इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। अर्जुन की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में आरोपी सुशील के खिलाफ जानलेवा हमला करने की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने अरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया आरोपी सुशील की धरपकड़ के लिए थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर लगातार दबिस दे रही थी। इसी दौरान सोमवार साय पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी सुशील बाइक पर रिफाइनरी की ओर से नहर बाइपास से होते हुए पानीपत की तरफ आएगा। पुलिस टीम ने सूचना पर कार्रवाही करते हुए तुरंत रिफाइनरी रोड पर गढ़ी सिकंदरपुर के पास नाकाबंदी कर फरार आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी सुशील ने जानलेवा हमाला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 1 साल पहले कुलदीप नगर में परचून की दुकान चलाता था। सतपाल ने उससे उधार पर सामान लिया था। वह सतपाल से कई बार उधार के पैसे मांग चुका था। वह 8 अक्तूबर को कुलदीप नगर में बाइक से जा रहा था तो रास्ते में उसे सतपाल मिल गया। उसने सतपाल से उधार के पैसे मांगे तो उसने पैसे नही होने की बात कही, इसी पर दोनों के बीच कहासूनी हो गई और उसने तैश में आकर सतपाल के पेट में चाकू घोप दिया और बाइक सहित वहा से फरार हो गया था।

Comments