Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए टू पुलिस टीम ने की पूछताछ. 30 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 7, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 जून 2024, सेक्टर 12 में घर का ताला तोड़कर 4 लाख 5 हजार रूपये कैश व चांदी के बर्तन चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी शिवा निवासी पंसारियान शामली यूपी को सीआईए टू पुलिस टीम ने वीरवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए टू कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी रिहान निवासी शामली यूपी के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया चोरी की गई नगदी में से उसके हिस्से में 2 लाख 5 हजार रूपये आए थे, जिसमें से ज्यादातर पैसे उसने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी शिवा के कब्जे से बचे 30 हजार रूपये बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आरोपी हवाई फायरिंग के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले पकड़े जा चुके इसके साथी आरोपी रिहान के कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 70 हजार रूपये बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में सेक्टर 12 निवासी सिद्धांत पुत्र बलराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 1 मार्च को घर पर ताला लगाकर परिवार सहित शिमला घूमने के लिए गया था। 3 मार्च की शाम करीब 4 बजै वापिस घर लौटे तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। सामान चेक करने पर अलमारी में रखे 4 लाख 5 हजार रूपये, चांदी की 1 थाली, 2 गिलास, 1 चम्मच, 4 सिक्के व 1 एम्पलीफायर नही मिले। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो अज्ञात युवक 2 मार्च की देर रात लोहे की रॉड से दरवाजा तोड़ते दिख रहे है। सिद्धांत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments