Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार .चोरी की एक एक्टिवा सहित 5 बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अक्तूबर 2022, सीआईए टू की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक एक्टिवा सहित 5 बाइक बरामद की है। बाइक व एक्टिवा चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना चांदनी बाग में मुकदमें दर्ज है। आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी प्रदीप कालोनी व डिम्पी निवासी भारत नगर हाली कालोनी पानीपत के रूप में हुई ।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गत शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए उनकी टीम ने आरोपी सन्नी को एनएफएल नाका के पास से काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी आरोपी डिम्पी निवासी भारत नगर हाली कालोनी पानीपत के साथ मिलकर 1 अक्तूबर को बलजीत नगर में बिजली की दुकान के बाहर से एक हिरो ड्रिम युगा बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में धर्मपाल निवासी साई कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर दबिस देते हुए फरार आरोपी डिम्पी को सोमवार साय नई सब्जी मंडी से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी की उक्त वारदात के अतिरिक्त शहर में अलग-अलग स्थान से एक एक्टीवा सहित बाइक चोरी की 4 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ कि दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर एनएफएल के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी एक एक्टिवा सहित पांच बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

  1. दोनो आरोपियों ने मिलकर 1 अक्तूबर को बलजीज नगर में बिजली की दुकान के सामने से धर्मपाल निवासी साई कालोनी पानीपत की बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में धर्मपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. दोनों आरोपियों ने 25 सितम्बर को सैक्टर 12 में ग्रीन पार्क के बाहर से विनोद निवासी सैक्टर 12 की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में विनोद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 9 सितम्बर को सेक्टर 25 में एक कंपनी के बाहर से अंकेश निवासी कृष्णपुरा पानीपत की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में अंकेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. दोनों आरोपियों ने मिलकर 28 सितम्बर को धूपसिंह नगर में दुकान के बाहर से संजीव निवासी किशनपुरा की बाइक चोरी की। थाना चांदनी बाग में संजीव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. दोनों आरोपियों ने मिलकर 29 सितम्बर को सनौली रोड पर आर्य नगर में फैक्टरी के बाहर से हरदीप निवासी विर्वज कालोनी पानीपत की एक्टिवा चोरी की। थाना चांदनी बाग में हरदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments