Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी के मामले में पीओ घोषित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 अप्रैल : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। अभियान के तहत शुक्रवार को थाना सनौली पुलिस ने चोरी के एक मामले में माननीय न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी गढी भरल करनाल निवासी अली हसन को गिरफ्तार किया।

थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि चोरी के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर अली हसन को नवंबर 2022 में माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी अली हसन पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अली हसन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments