चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 14 अक्तूबर 2022, सीआईए थ्री टीम ने सनौली रोड काला आम्ब मोड़ पर चोरी की बाइक सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रविंद्र निवासी मतलोडा के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया पूछताछ में आरोपी रविंद्र से खुलासा हुआ कि वह नशा करने का आदि है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी रविंद्र को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक बाइक पर सवार होकर विद्यानंद कॉलोनी की और से सनौली रोड़ होते हुए काला आम्ब मोड़ की तरफ जाएगा। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत काला आम्ब मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद बाइक सवार आरोपी युवक शहर की तरफ से आता दिखाई दिया। आरोपी युवक को नाके पर रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रविंद्र पुत्र रामकिशन निवासी मतलौडा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर उसने उक्त बाइक नवम्बर 2020 में असंध रोड पर कबाड़ी की दुकान के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में बलदेव राज निवासी वधावाराम कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
बलदेव राज ने थाना पुराना औद्योगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने असंध रोड पर कबाड़ी की दुकान की हुई है। 29 अक्तूबर 2020 को उसने दुकान के सामने अपनी स्पलेंडर बाइक खड़ी की थी। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। बलदेव राज की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments