Friday, November 6, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की साइबर सेल टीम ने 65 गुमशुदा मोबाइल ढूंढने मे सफलता हासिल की।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक पानीपत  मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व मे साइबर सेल इंचार्ज पी.एस.आई हिमांशु व उनकी टीम ने ट्रेस किए 65 गुमशुदा मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है

अक्सर देखने में आता है कि लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं तो वह उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ बैठते हैं। निराश होकर घर बैठ जाते हैं। लेकिन पानीपत पुलिस की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए इन फोनों को अलग-अलग स्थानों से 65 लोगों के मोबाइल फोन ढूंढने मे सफलता हासिल की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हर्षित गोयल आईपीएस ने उन सभी लोगों को पुलिस सभागार में बुलाकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनके गुम हुए फोन लौटाए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल ने बताया कि पुलिस सदैव जनता के साथ है। पुलिस द्वारा गुम हुए फोन ढूंढ कर जनता को लौटाने का अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में अभी तक सैकड़ों लोगों को उनके फोन लौटाए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सतर्क रहे और अपने फोन का ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर विशेष तौर पर सावधानी बरतें । इसके बावजूद भी यदि आपका फोन गुम हो जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
वही इस मौके पर फोन मिलने पर लोग भी काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि वह फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन पुलिस द्वारा उनका फोन लौटाया गया है। इसके लिए वह दिल से पुलिस का धन्यवाद करते हैं।
पानीपत पुलिस की अपील: अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम / चोरी हो जाता है तो वह तुरंत CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाना / साइबर सेल में सूचना दें, ताकि फोन को ट्रेस कर ब्लॉक किया जा सके और वापस दिलाया जा सके।

Comments


Leave a Reply