Friday, November 6, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना बनी पीड़ित परिवार का सहारा


गांव जाटल के दिवंगत किसान प्रवीण कुमार के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

BOL PANIPAT , 6 नवंबर। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना जरूरतमंद किसान एवं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का कार्य कर रही है।
इसी योजना के तहत गाँव जाटल निवासी किसान स्वर्गीय प्रवीण कुमार पुत्र अमृतलाल के परिवार को हरियाणा सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व खेत में कार्य करते समय करंट लगने से प्रवीण कुमार की दुखद मृत्यु हो गई थी।
हरियाणा के शिक्षामंत्री एवं पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने गाँव जाटल पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और हरियाणा सरकार की ओर से स्वीकृत 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक परिवार को सौंपा।
विदित रहे कि
स्वर्गीय प्रवीण कुमार का एक पुत्र है, जो वर्तमान में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत है।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन बलवान, प्रवीण कुमार के परिवार के सदस्य एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर हरपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के माध्यम से सरकार किसानों और खेतिहर मजदूरों के परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध करवाना सरकार की संवेदनशीलता और किसान-श्रमिक हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने दिवंगत प्रवीण कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। हरपाल ढांडा ने कहा कि किसानों एवं खेतिहर मजदूरों का सम्मान, सुरक्षा और सहयोग सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Comments


Leave a Reply