Thursday, November 5, 2026
Newspaper and Magzine


फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट इन इंडिया और रिसेंट ट्रेंड्स इन ऑनलाइन बिजनेस विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विषय फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट इन इंडिया और रिसेंट ट्रेंड्स इन ऑनलाइन बिजनेस रहे। जिसमें सात विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता वाणिज्य विभाग की क्लास मेंटर्स प्रो माधवी व प्रो रीना के द्वारा करवाई गई । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस तरह  की प्रतियोगिताएं बच्चों को सही मार्गदर्शन कराती हैं तथा बच्चों के अंदर बोलने की कला विकसित होती है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित  शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके  प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता को बेहतर बनाने के लिए कक्षा के अन्य विद्यार्थियों का भी योगदान रहा प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा। प्रथम स्थान पर रितिका, द्वितीय स्थान पर निखिल, तृतीय स्थान पर गरिमा  मुंजाल व सातवें स्थान पर शीतल रही । प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments