पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव को निष्पक्ष/ स्वतंत्र/ शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहोल मे संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस अलर्ट. मतदाता निर्भिक होकर करें मतदान. सुरक्षा के सभी पुख्ता प्रबंध : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन
BOL PANIPAT :29 अक्तूबर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से सर्तक है। असामाजिक तत्वों को किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त नही होने की चेतावनी के रूप में फ्लैग मार्च निकाले गए है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा अधिक फ्लैग मार्च निकाले गए है। जिला मे कुल 219 पोलिग स्टेशन पर 529 पोलिग बूथ बनाए गए है। इनमें 34 पोलिग स्टेशन सवेंदनशील व 52 अति संवेदनशील चिन्हित किये गए है। वही 107 पोलिग बूथ सवेंदनशील व 141 अति संवेदनशील चिन्हित किये गए है। सवेंदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन व बूथों पर चुनाव प्रक्रिया के दोरान जिला पुलिस के अतिरिक्त जवानों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ-साथ जिला मे विभिन्न मार्गों पर 27 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी कर संद्विगध वाहनों व व्यक्यिों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त 56 पेट्रोलिग पार्टी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। वही 3 रिजर्व पार्टी बनाकर तैनात की गई है।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि पुलिस अधिकारी जनसाधारण के साथ भी तालमेल बनाए हुए है, ताकि अपराधी व अन्य असामाजिक तत्व मतदान वाले दिन मतदान में बाधा डालने के इरादे से क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।
उन्होनें बताया कि पंचायती राज संस्थाओ चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहोल मे संपन्न करवाने के लिए जिला मे 1293 जवानों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त 645 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत से लगती उतरप्रदेश राज्य व विभिन्न जिला की सीमाओं पर जिला पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने चुनाव प्रक्रिया के दोरान कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए लोगों से सहयोग की अपील करने के साथ-साथ यह भी कहा कि चुनाव के दौरान जो कोई चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने या किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कानून अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ताकि आम चुनाव निष्पक्ष, स्वतन्त्र, ओर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके और आम जनता बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Comments