बाइक चोर को जीन्द के उचाना से गिरफ्तार किया. चोरीशुदा बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 02 अप्रैल 2024, थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने मित्तल मेगा मॉल के सामन से बाइक चोरी करने के आरोपी को जीन्द के उचाना से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जयभगवान निवासी सरसौद हिसार के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग में सुरजीत पुत्र पपू निवासी बतरा कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था कि वह जमेटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है। 25 जनवरी की शाम बाइक पर सवार होकर वह मित्तल मेगा मॉल में आया था। अज्ञात चोर मॉल के बाहर से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। सुरजीत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस ने मिली गुप्त सूचना पर सोमवार को दबिश देकर जीन्द के उचाना में आरोपी जयभगवान पुत्र कृष्ण निवासी सरसौद हिसार को चोरीशुदा उक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरशुदा उक्त स्पलेंडर बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी जयभगवान का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हिसार के बरवाला में चोरी के 3 मामले दर्ज है। आरोपी करीब 5 महीने पहले हिसार जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments