Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 21, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई 2024, लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने पुलिस अधिकारियों की लघु सचिवालय में पुलिस विभाग के सभागार में मंगलवार को बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए 

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट इंचार्ज व चौकी इंचार्जों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व स्वतंत्र रूप से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है। जिला में कुल 876 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पुलिस अधिकारी स्वयं प्रत्येक बूथ को चेक करें। सभी बूथों पर प्रयाप्त सख्या में जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा।

सभी पुलिसकर्मी सर्तकता के साथ बूथ ड्यूटी करें। स्ट्रोग रूम से पोलिंग पार्टी के साथ उपलब्ध करवाए गए वाहनों में सुरक्षित तरीके से इवीएम मशीनों को बूथ तक लेकर जाए। पोलिंग पार्टी द्वारा ईवीएम मशीन प्राप्त करते ही पुलिसकर्मियों व पोलिंग पार्टी की डयूटीयां आरम्भ हो जाएगी जब तक ईवीएम मशीन वापिस स्ट्रोग रूम ने सुरक्षित रूप से जमा नही हो जाती अपनी डयूटी को सर्तकता से करे। डयूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी सरकारी वाहन का ही प्रयोग करें। 
करनाल लोकसभा क्षेत्र में पानीपत जिला के चार विधानसभा क्षेत्र आते है। इनमें 40 जोनल मजिस्ट्रेट व 40 पेट्रोलिंग पार्टी तैनात की है। सभी पेट्रोलिंग पार्टी वाकी टॉकी सेट से लैस होगी। सभी पुलिस अधिकारी क्षेत्र जोनल मजिस्ट्रेट से तालमेल बनाकर रखे। चुनाव के दौरान कोई भी व्यवधान उत्पन्न होने का अंदेशा हो तो तुरंत इनको सूचना दे। सभी आदर्श आचार सहित की अनुपालना करें। लापरवाही की सूरत में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने निर्देश दिये कि संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों पर विशेष रूप से नजर रखे। नाकाबंदी के दौरान गहनता से चैकिग करें। संद्विगध किस्म के युवकों या जिन आरोपियों के खिलाफ गंम्भीर गंभीर किस्म के अभियोग दर्ज है या जो जेल मे बंद थे अब पैरोल या बैल पर बाहर आए हुए है ऐसे सभी युवकों पर विशेष रूप से नजर रखें। इंटर स्टेट नाकों पर वाहनों की गहनता से चैकिग करें। 
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मख्यालय श्री धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक समालखा नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक संदीप व जिला के सभी थाना प्रभारी, क्राइम युनिट इंचार्ज व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव 2024 की जिला में सभी तैयारी समय रहते पुख्ता कर ली गई है। करनाल लोकसभा क्षेत्र में पानीपत जिला के चार विधानसभा क्षेत्र आते है। जिनमे पानीपत विधानासभा क्षेत्र में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुरेश कुमार सैनी, पानीपत ग्रामीण में उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम, इसराना में उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार व  समालखा मे उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Comments