पंचायत चुनाव को निष्पक्ष/ शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहोल में संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पर्यवेक्षण अधिकारियों की मिटींग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
BOL PANIPAT : 31 अक्तूबर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहोल में संपन्न करवाने के संबध में समय रहते पूरी सर्तक्ता के साथ सभी तैयारियां पूरी करें। सभी थाना प्रभारी, सीआईए युनिट, चौकी इंचार्ज क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पेट्रोलिंग कर संद्विगध किस्म के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखें।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने अधिकारियों को निर्देश दिए की चुनाव के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाए। असामाजिक तत्वों पर सोशल मिडिया के जरिये भी विशेष रूप से निगरानी रखी जाए। चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ तस्करी, शराब के खुर्दे, अवैध हथियार तस्करी की वारदातों पर और अधिक प्रभावी रूप से अंकुश लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाए। स्थाई व अस्थाई नाकों पर नाकाबंदी कर सद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करें। कानून एवं शांति व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए परिस्थितियों के मुताबिक सुरक्षा के हर संभव कदम उठाए जाएं।
सभी थाना प्रबंधक, चोकी इचार्ज समय रहते अपने क्षेत्र अधिकार मे आने वाले प्रत्येक बूथ का दौरा कर सवेंदनशील, अति सवेंदनशील बूथों पर समय रहते सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करें। मतदान केंद्र के पास निर्धारित परिधि में चुनाव आयोग द्वारा जारी सभी हिदायतों का कड़ाई से पालन करवाएं। संद्विगध किस्म के युवकों या जिन आरोपियों के खिलाफ गंम्भीर किस्म के मुकदमें दर्ज है या जो जेल मे बंद थे अब पैरोल या बैल पर बाहर आए हुए है ऐसे सभी युवकों पर विशेष रूप से नजर रखें।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार व सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद व सेना लिपिक एएसआई दिनेश कुमार मौजूद रहे।

Comments