Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :07 जूलाई 2022, थाना औधोगिक सैक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र राजेंद्र निवासी फॉगाना शामली यूपी हाल किरायेदार किशनपुरा पानीपत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

किशनपुरा चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर यशपाल ने बताया बुधवार को किशनपुरा चौकी पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान किशनपुरा में खेड़े वाली गली में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सौरभ निवासी फॉगान शामली यूपी हाल किरायेदार किशनपुरा पानीपत के पास अवैध देसी पिस्तौल है। आरोपी सौरभ संजय पार्क के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी सौरभ को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी की लोअर की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो एक जिंदा कारतूस मिली। सब-इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया पूछताछ में आरोपी सौरभ से खुलासा हुआ वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए उक्त अवैध दैसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस को करीब 4 महीने पहले यूपी से खरीद कर लाया था।

Comments