अवकाश के दिनों में नई वोट विशेष अभियान तिथियों में बनाई जाएगी।
BOL PANIPAT , 11 नवम्बर। 19 व 20 नवम्बर और 3 व 4 दिसम्बर को अवकाश के दिनों में नई वोट विशेष अभियान तिथियों में बनाई जाएगी। सभी राजनैतिक पार्टियां इसके लिए पूरा प्रचार-प्रसार करें। निर्वाचन विभाग के साथ-साथ सभी राजनैतिक पार्टियों का भी ये दायित्व है कि वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करें।
यह बात रोल ऑब्जर्वर एवं करनाल मण्डलायुक्त संजीव वर्मा ने लघु सचिवालय के प्रथम तल सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से वार्तालाप करते हुए कही। बैठक में एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढूल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, सीटीएम राजेश सोनी और बीडीपीओ सुमित चौधरी के अलावा तहसीलदार निर्वाचन सुदेश राणा व विभिन्न कानूनगो भी उपस्थित रहे।
मडलायुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि हिन्दूस्तान विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसे मजबूती प्रदान करने के लिए हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन के साथ-साथ राजनैतिक पार्टियां भी व्यक्तिगत रूचि लेकर लोकतंत्र को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि प्राय: देखने में आया है सम्बंधित बीएलओज विशेष अभियान तिथियों में अपनी डयूटी का निर्वहन नही करते। इनके लिए हर रोज समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ये अपने निर्धारित स्थानों पर मौजूद रहें।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने मण्डलायुक्त संजीव वर्मा को आश्वस्त किया कि उक्त तिथियों को वे व्यक्तिगत रूप के साथ-साथ विभिन्न निर्वाचन अधिकारियों से भी औचक निरीक्षण करवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी बीएलओज की लाईव लोकेशन भी सांझा की जाएगी।
सुशील सारवान ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों में विशेष कैम्प लगाकर 18 वर्ष पूरी कर चुके विद्यार्थियों की वोट बनवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 नवम्बर को मतदाता सूची का ड्रॉफट तैयार कर दिया गया है। यह सम्पूर्ण कार्य 26 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। 5 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्टï्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में जेजेपी के जिला अध्यक्ष सुरेश काला, इनेलों के कुलदीप राठी, सीपीआई के पवन सैनी और इनसो छात्र इकाई से बलराज रमन व अन्य उपस्थित रहे।

Comments