ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव में 47 विद्यार्थियों ने लिया भाग
BOL PANIPAT : मतलौडा 16 नवंबर (कविता)। पी के जी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन डीन प्रोफेसर नीरज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें एम. इंटरग्राफ सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पीकेजी ग्रुप निरंतर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करता आ रहा है क्योंकि पी के जी ग्रुप का उद्देश्य छात्रों को केवल शिक्षा प्रदान करना नही है बल्कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी प्रदान करना है। प्लेसमेंट ड्राइव में 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पी के जी कॉलेज के चेयरमैन सीए गौरव जैन व निदेशक डॉ. दिनेश राजोरिया ने चुने हुए विद्यार्थियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ललित शर्मा, पारस बत्रा, रितेश आदि मौजूद रहे।

Comments