Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


गांधी फेलोशिप पर ऑनलाइन ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गांधी फेलोशिप पर एक विशेष ऑनलाइन ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को गांधी फेलोशिप के बारे में जानकारी देना, इसमें आवेदन की प्रक्रिया समझाना और इसके लाभों से अवगत कराना था।सत्र का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग और प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस इकाई की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक शब्दों से किया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया और उन्हें अपने करियर में नए अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया।
सत्र में गांधी फेलोशिप के विशेषज्ञ वक्ताओं ने फेलोशिप के उद्देश्य, संरचना और इसके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह फेलोशिप 2 वर्षों का एक अद्वितीय कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सामाजिक नेतृत्व और ग्रामीण विकास के लिए तैयार करना है।
वक्ताओं ने यह भी बताया कि फेलोशिप के तहत प्रतिभागियों को ग्राम समुदायों के साथ कार्य करने, उनके मुद्दों को समझने और उनके समाधान के लिए नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है।

सत्र में फेलोशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया। वक्ताओं ने बताया कि आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है, और आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज़ों और चयन प्रक्रिया के हर चरण की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
इस ऑनलाइन सत्र में 22 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सत्र के दौरान, विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया। इस सत्र ने विद्यार्थियों को गांधी फेलोशिप के महत्व और इससे जुड़े अवसरों को समझने में मदद की। इस ऑनलाइन सत्र को सफल बनाने में सुश्री निशा गुप्ता, सुश्री रुचिका, मेधा फाउंडेशन से मिस्टर शाहिद, और मिस्टर अमन ने अहम भूमिका निभाई।

यह सत्र न केवल विद्यार्थियों को गांधी फेलोशिप के बारे में जानकारी प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि उनके भविष्य के करियर को एक नई दिशा देने में भी सहायक सिद्ध हुआ।

Comments