Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट और धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 नवम्बर 2022, बिचपड़ी गांव में शराब ठेके के नजदीक युवक से मारपीट व धमकी देने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सौरभ उर्फ सिंगा निवासी गांव बिचपड़ी हाल मोतीराम कॉलोनी नूरवाला के रूप में हुई।

थाना सैक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सौरभ उर्फ सिंगा ने अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक व डंडा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ उर्फ सिंगा को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि वारदात में संलिप्त फरार चल रहे इसके अन्य साथी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना सैक्टर 13/17 में गांव बिचपड़ी निवासी राजेश पुत्र धर्मपाल ने शिकायत देकर बताया था कि वह 22 अक्तूबर को ठेके के पास अंडे लेने गया था। जहा गांव निवासी सौरभ उर्फ सिंगा अपने 10/12 साथियों के आया, सभी लाठी डंडे व गंडासी से लैस थे। सौरभ ने कहा कि अंडे की रेहड़ी लगाने पर जो झगड़ा किया था उसका मजा चखाते है। सभी आरोपियों ने उसको चोट मारनी शुरू कर दी। भतीजा नीरज, सुनील व अर्जुन उसको छुड़वाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उसके हाथ, पैर, पेट व सिर पर चोट मारकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। राजेश की शिकायत पर मामले में नामजद आरोपी सौरभ उर्फ सिंगा व उसके अन्य साथी आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आईपीसी की धारा 148,149,323,325,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments