Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्ट्री में काम करने वाले प्रत्येक कर्मी की पुलिस वेरिफिकेशन करवाएं: एसपी लोकेंद्र सिंह आईपीएस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 2, 2024 Tags: , , , , ,

-माननीय प्रधानमंत्री के 9 दिसम्बर के पानीपत प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में

-जिला की औद्योधिक व सामाजिक संगठनों के प्रधानों की बैठक लेकर कर्मियों की वेरिफिकेशन कराने के दिए निर्देश

BOL PANIPAT : 02 दिसम्बर 2024, 9 दिसम्बर को प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पानीपत दौरे के मद्देनजर जिला पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में जिला की औद्योधिक व सामाजिक संगठनों के प्रधानों की बैठक लेकर उनके यहा फैक्ट्री में बाहर से आकर काम करने वाले कर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पानीपत एक औद्योगिक नगरी है। यहा पर विभिन्न प्रदेशों से लोग काम के सिलसिल में आते है। इनमें कुछ अपराधिक किस्म के व्यक्ति भी होते है जो मौका मिलते ही अपराध को अंजाम देकर भाग जाते है। बाद में उनका रिकार्ड न तो फैक्ट्री मालिक के पास होता और न पुलिस के पास होता है।
इसलिए कड़ी सुरक्षा के तहत इस मुद्दे को गम्भीरता से लेते हुए उनके यहा फैक्ट्री में बाहर से आकर काम करने वाले कर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर संबधित पुलिस थाना में रिकार्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन करवाने से यह पता चल जाता है युवक किसी आपराधिक मामले का आरोपी तो नही है। और यहा किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने कि फिराक में तो नहीं है। वेरिफिकेशन से अपराध पर अंकुश लगता है। आमजन जिला में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें।
बैठक में मौजूद प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस को आश्वस्त किया कि वे अपने प्रत्येक कर्मी की पुलिस वेरिफिकेशन करवा जिला पुलिस का सहयोग करेंगे।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए है। कॉम्बिग अभियान चलाकर कॉलोनियों में किरायेदारों व झूगी झोपड़ी में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने से साथ उनकी वेरिफिकेश की जा रही है। सिविल कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।

बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स व सामजिक संगठनों से भीम सचदेवा, महेंद्र मुखिजा, हरबंस आनंद, आरसी सतीजा, श्याम सुंदर, पवन बंसल, सार्थक नागपाल, नरेश कुमार, विपन मित्तल, भूषण वर्मा, विकास, मुकेश गुप्ता, सुमित अरोड़ा, भारत बांगा, कमल भ्याना, नितिन अरोड़ा, अनिल बंसल, राजेंद्र सिंह, हरविंद्र सिंह, सुभाष जैन, सुनील तुली, सुभाष अनेजा व श्रीभगवान अग्रवाल मौजूद रहें।

Comments