श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर कोटला सुखदेव नगर पानीपत का वार्षिकोत्सव
BOL PANIPAT :(17 नवम्बर) श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, कोटला सुखदेव नगर पानीपत का वार्षिकोत्सव सत्संग समारोह एवं विशाल भण्डारा परम पूज्या सद्गुरूदेव श्री श्री 1008 श्री कान्ता देवी जी महाराज की पावन अध्यक्षता में 16-17-18 नवम्बर 2022 को बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है। जिस में परम पूज्य महंत ब्रह्मर्षि श्री श्रीनाथ जी महाराज, परम पूज्य पं. श्री कृष्ण कुमार पाठक जी नित्य यज्ञोत्सव में हवन यज्ञ, संकीर्तन एवं सत्संग के द्वारा आई हुई संगतों को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं, आज इस शुभ अवसर पर भुपिन्द्र चुघ, चन्द्रभान वर्मा, देवेन्द्र मल्होत्रा, संजय सम्मी, दिशु वर्मा, दीपक मल्होत्रा, अशोक मल्होत्रा, सुभाष सोनी, चान्द सम्मी, मुख्य रूप से मौजूद थे।

Comments