ठंडा लेने के बहाने दुकान में घुसकर महिला के कानों की सोने की बाली छीनी
BOL PANIPAT : मतलौडा 06 सितम्बर (कविता), खंड के गांव धर्मगढ़ में ठंडा लेने के बहाने दुकान में घुसे दो युवक महिला के कानो की सोने की बाली छीन कर फरार हो गए। सत्यवान वासी धर्मगढ़ ने थाना सदर को दी शिकायत में बताया की उसने गांव में परचून की दुकान की हुई है। जिस पर वह खुद बैठता है। मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। दोपहर करीब 1 बजे 3 लड़के बाइक पर पहले रविंद्र की दुकान पर आए और ठंडा की मांग की जिसके बाद उन तीनों ने उसे 2 हजार का नॉट दे दिया लेकिन उसने खुले पैसे देने की बात की।
इसके बाद वो तीनों युवक गांव के ही सत्यनारायण की दुकान पर गए जहां पर सत्यनारायण की पत्नी बैठी हुई थी। वहांसे उन्होंने देसी घी का डब्बे की मांग की। डब्बे के ज्यादा पैसे मांगने की बात कह कर तीनों युवक उनकी दुकान पर आ गए जहां पर उसकी माँ संतरो बैठी हुई थी।युवकों ने ठंडे की बोतल की मांग की तो उसकी माँ उनको ठंडे की बोतल देने लगी तो दो युवक दुकान के अंदर घुस गए और कानों से सोने की बाली छीन कर बाइक से रेर कलां गांव की तरफ फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Comments